घुटनों में सूजन और दर्द होना काफी दर्दनाक होता है जो बढ़ती उम्र के लोगों में अधिक देखा जा सकता है। गलत जीवनशैली और स्वास्थ्य की उचित देखभाल ना होने की वजह से कई बार कम उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखी गई है। घुटनों में दर्द के कारण पीड़ित को चलने – फिरने में भी कठिनाई होती है।
ऐसी स्थिति में कुछ घुटनों के दर्द की दवा और घरेलू उपचार की सहायता से घुटनों के दर्द और सूजन से राहत पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस लेख में कि आखिर वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से घुटनों के दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
घुटनों का दर्द क्या है?
घुटनों का दर्द एक ऐसी समस्या है जिसके होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे कि पुरानी चोट, स्प्रेन, ऑस्टियोआर्थराइटिस इत्यादि। यह दर्द तकलीफदेह होता जिसके कारण व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा बाधा आ जाती है। कई बार यह दर्द की स्थिति खुद ही ठीक हो जाती है लेकिन कई बार यह लंबे समय तक रहता है।
घुटनों के दर्द का घरेलू उपाय
घुटनों में सूजन और दर्द को घरेलू नुस्खों की सहायता से ठीक किया जा सकता है। घरेलू उपायों का असर धीरे-धीरे होता है इसलिए अगर मरीज इन उपायों को संतुलित मात्रा में लंबे समय तक इस्तेमाल करता है तो दर्द से काफी आराम मिल सकता है।
खान पान से घुटनों के दर्द का उपचार
खान पान से घुटनों के दर्द से कुछ राहत पाया जा सकता है। निम्नलिखित उपाय उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं :
- हल्दी का दूध
हल्दी का दूध घुटनों के दर्द की दवा के तौर पर बेहतरीन काम कर सकता है। दूध में कैल्शियम और हल्दी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी – इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से यह दर्द को कम करने में मदद करता है।
विधि:- एक बर्तन में एक कप दूध लेकर उसे उबालने के लिए रख दें और उसमें आधा छोटा चम्मच अदरक डाल दें।
- अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें।
- इन सब को कम से कम ८-१० मिनट तक के लिए उबलने दें।
- इस सारे मिश्रण को छानकर फिर इसे पी लें।
- सेब का सिरका
सेब का सिरका एक अच्छा घुटनों के दर्द का इलाज साबित हो सकता है। इसके अंदर सूजनरोधी और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो घुटने के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर हो सकते हैं।
विधि:- २ कप गर्म पानी लेकर उसमें २ चम्मच ही सेब का सिरका डाल दें।
- अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे दिनभर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पी लें।
- अदरक
घुटनों में सूजन और दर्द से छुटकारा पाने में अदरक भी काफी कारगर हो सकती है। इसलिए ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस और घुटने के दर्द से निपटने में इसका प्रयोग किया जा सकता है। अदरक में दर्दनिवारक, सूजनरोधी और कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। इससे जोड़ों में हो रहे दर्द और सूजन से आराम मिलता है।
विधि:- एक कप पानी लेकर उसे उबलने के लिए रख दें और उसमें लगभग ५० ग्राम अदरक डाल दें।
- धीमी आंच पर तकरीबन १० मिनट तक के लिए उबाल लें।
- अब इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिला लें और पी लें। इसमें स्वाद के लिए थोड़ी सी मात्रा में शहद भी डाला जा सकता है।
- मेथी दाना
मेथी दाना घुटनों के दर्द को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है। मेथी दाना बढ़ती हुई उम्र और बुजुर्गों के लिए बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय माना जा सकता है क्योंकि इसके अंदर सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं।
विधि:- एक चम्मच मेथी दाना लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें और पानी में भिगो दें।
- इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और सुबह इसका पानी निकाल दें।
- अब भीगे हुए मेथी दाने को खा लें।
- इसके अलावा मेथी दाने का पेस्ट बनाकर भी घुटनों पर लगाने से राहत मिलती है।
- सरसों का तेल
सरसों का तेल घुटनों के दर्द का एक देसी तरीका है जो कि दर्द निवारक हो सकता है।सरसों के तेल में ओमेगा ३ और ओमेगा ६ फैटी एसिड पाए जाते हैं जो घुटनों में हुए सूजन को कम करते हैं। इस तेल से जब घुटनों पर मालिश की जाती है तो उससे सूजन में राहत मिलने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी फायदा पहुंच सकता है।
विधि:- लगभग २-३ चम्मच सरसों का तेल ले और उसे गरम कर लें।
- इसे और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें एक लहसुन की कली डाल दें।
- इस तेल को तब तक गर्म करें जब तक की लहसुन काला ना हो जाए।
- जब तेल ठंडा हो जाए तो इससे घुटनों पर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- नियमित रूप से सरसों के तेल को अगर इस तरह से प्रयोग किया जाए तो घुटनों के दर्द और सूजन में काफी आराम पहुंच सकता है।
- सेंधा नमक
घुटने में सूजन और दर्द का निवारण करने के लिए सेंधा नमक बहुत कारगर हो सकता है। इसके अंदर मैग्नीशियम और सल्फेट पाया जाता है जो घुटने के दर्द और सूजन का इलाज करने में सहायक हो सकते हैं। खासतौर से मैग्नीशियम घुटनों की सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।
विधि:- लगभग १/२ सेंधा नमक लेकर उसे गर्म पानी में मिला लें। आधा बाल्टी पानी भरें।
- अब मग से पानी लेते हुए अपने घुटनों पर पानी डालें।
- अजवाइन
अजवाइन को एक जड़ी बूटी के तौर पर देखा जाता है और यह असरदार घुटने दर्द का घरेलू उपाय है। इसके अंदर कई गुणकारी पदार्थ मौजूद होते हैं। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक यानी कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो घुटनों की ऐंठन और दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसमें जो एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं वो घुटनों में सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
विधि:- एक कप गर्म पानी लेकर उसमें एक छोटी चम्मच अजवाइन डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को पी लें और हर दिन कम से कम दो या तीन बार इसका सेवन करें।
जीवनशैली से घुटनो के दर्द का उपचार
सही जीवनशैली से घुटनों में हो रहे सूजन और दर्द को बढ़ने से रोका जा सकता है और आराम भी पाया जा सकता है।
- व्यायाम
घुटने में सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम काफी मदद कर सकता है। व्यायाम करने से मांसपेशियां स्वस्थ बनती हैं और इसके अलावा जोड़ों और घुटनों के दर्द में भी आराम पहुंच सकता है। इसके लिए कई तरह के व्यायाम किए जा सकते है। कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह ले लेना बेहतर रहता है।
विधि:- व्यायाम करने से पहले अपने शरीर को वार्म-अप करें।
- किसी अनुभवी व्यक्ति की देखरेख में व्यायाम की शुरुआत करें।
- जो लोग व्यायाम नहीं कर सकते वह हर दिन १५-२० मिनट के लिए सैर पर जा सकते हैं।
- साइकिल चलाना, स्विमिंग करना, योग और मेडिटेशन करना बेहतर रहता है।
- वजन घटाएं
कई बार बढ़ते हुए वजन की वजह से भी घुटनों में दर्द की परेशानी हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को घुटनों में सूजन और दर्द की शिकायत है उन्हें अपने वजन घटाने की ओर ध्यान देना चाहिए। वजन कम होने से भी घुटनों में होने वाला दर्द और सूजन कम हो सकता है।
विधि:- अपने आहार में संतुलित और पौष्टिक भोजन लें जिससे कि शरीर को सभी आवश्यक विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम मिलते रहें।
- ऐसा भोजन ही सेवन करें जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो।
- जहां तक हो सके खाने में सब्जियों और फलों इस्तेमाल करें।
- विटामिन डी के लिए धूप
हड्डियों को स्वस्थ रखने में विटामिन डी की बड़ी भूमिका होती है। सुबह के समय लगभग ७ से १० बजे की धूप सेंकने से विटामिन डी मिलता है और त्वचा जलती भी नही है। हड्डी के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए धूप जरूर सेकना चाहिए। - शराब और धूम्रपान से दूर रहें
अमेरिका के राष्ट्रीय अल्कोहल अब्यूज एवं अल्कोहलिज्म संस्थान के अनुसार रिसर्च से ये साबित हो चुका है कि शराब और धूम्रपान का सेवन करने से हड्डियों का घनत्व कम होता है यानी हड्डियां कमजोर होती हैं। इससे हड्डियों में फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जोड़ों के मरीज को शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए। - ठंडी सिकाई
ठंडी सेक घुटनों में सूजन और दर्द का रामबाण इलाज हो सकता है। जब दर्द वाली जगह पर ठंडी सिकाई की जाती है तो उसकी सहायता से खून का बहाव कम हो जाता है जिसकी वजह से दर्द में तुरंत ही आराम पहुंच सकता है।
विधि:- बर्फ के टुकड़े लेकर उन्हें किसी पतले कपड़े या तौलिए में लपेट लें। ध्यान रहे कि बर्फ के टुकड़े ज्यादा बड़े ना हों।
- अब इससे घुटनों पर १५-२० मिनट तक सिकाई करें।
- हर दिन इस उपाय को कम से कम २ बार करें।
सारांश
घुटनों में सूजन और दर्द के होने के पीछे एक नहीं बहुत से कारण होते हैं जैसे कि बढ़ती हुई उम्र, पुरानी चोट, मोटापा इत्यादि। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय जैसे हल्दी, अजवाइन,अदरक, एप्सम नमक, सिंकाई, सरसो का तेल आदि के मदद से दर्द से आराम पाया जा सकता है।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.